टेक्नोलॉजी

आज से बिना आधार लिंक IRCTC अकाउंट से सुबह 8 से 12 बजे तक नहीं होगी टिकट बुकिंग

आज यानी 29 दिसंबर से रेलवे ने टिकट बुकिंग को लेकर नया नियम लागू कर दिया है। अब जिन IRCTC यूजर्स का अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, वे सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रिजर्व रेल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। यह नियम केवल उस दिन लागू होगा, जब रिजर्व टिकट बुकिंग खुलती है। बता दें कि किसी भी ट्रेन की रिजर्व टिकट बुकिंग यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले शुरू होती है।
रेलवे इस व्यवस्था को तीन चरणों में लागू कर रहा है। पहला चरण 29 दिसंबर से शुरू हो गया है। दूसरे चरण में 5 जनवरी से बिना आधार लिंक अकाउंट वाले यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। वहीं तीसरे और अंतिम चरण में 12 जनवरी से ऐसे यूजर्स पर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक टिकट बुकिंग की पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।
रेलवे का कहना है कि इस कदम से फर्जी बुकिंग और दलालों पर रोक लगेगी और आम यात्रियों को टिकट मिलने में सहूलियत होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button