छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अकलतरा में गैस संकट, सप्लाई में देरी और एजेंसी के व्यवहार से उपभोक्ता परेशान

रिपोर्टर : मयंक / लोकेशन : अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

अकलतरा नगर में इन दिनों घरेलू गैस को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। झुनझुनवाला इंडेन गैस एजेंसी के संचालक के रवैये और गैस सप्लाई में हो रही देरी से उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी में उनसे ठीक से बात नहीं की जाती और जानकारी लेने पर उन्हें इधर-उधर भटकाया जाता है। गैस बुकिंग कराने के बाद भी 2 से 3 दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जबकि डिलीवरी व्यवस्था भी लगभग ठप बताई जा रही है।


स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, इसके बावजूद गैस मिलने की कोई निश्चितता नहीं है। एजेंसी के बाहर रोजाना भीड़ लगी रहती है और फोन पर भी किसी प्रकार का जवाब नहीं मिलता।
लाइन में खड़े उपभोक्ता अंकित साहू ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनके घर में गैस नहीं है, जिससे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को भोजन तक नहीं मिल पा रहा है और लोग मजबूरी में बाहर खाना खाने को विवश हैं।


घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे व्यापारी भी इस संकट से प्रभावित हैं। उनका कहना है कि गैस नहीं मिलने से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर गैस सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button