छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

शिवरीनारायण में गैस संकट: एजेंसी के व्यवहार और सप्लाई से उपभोक्ता परेशान

रिपोर्टर:मुरली नायर / लोकेशन: शिवरीनारायण, छत्तीसगढ़

शिवरीनारायण:- नगर में इन दिनों घरेलू गैस को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। श्री महावीर भारत गैस एजेंसी के संचालक के रवैये और गैस सप्लाई में देरी से उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
आरोप है कि एजेंसी में उपभोक्ताओं से ठीक से बात नहीं की जाती और जानकारी लेने पर उन्हें इधर-उधर भटकाया जाता है। गैस बुकिंग के बाद भी 3-3 दिन तक सिलेंडर नहीं मिल रहा, वहीं डिलीवरी व्यवस्था भी ठप बताई जा रही है।


स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, फिर भी गैस की कोई गारंटी नहीं है। एजेंसी के बाहर रोजाना भीड़ लग रही है और फोन पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा।
लाइन में खड़े उपभोक्ता महेंद्र साहू ने बताया कि पिछले 3 दिनों से घर में गैस नहीं है, जिससे परिवार को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चों को भोजन तक नहीं मिल पा रहा और लोग मजबूरी में बाहर खाना खा रहे हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि एक सिलेंडर के लिए पूरे दिन लाइन में लगना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे व्यापारी भी इस संकट से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि गैस नहीं मिलने से उनका व्यवसाय भी ठप पड़ रहा है।
ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button