छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में गैस सिलेंडर का खेल! कुछ दुकानों पर कार्रवाई, बाकी पर सवाल

रिपोर्टर- दीपक यादव / लोकेशन- जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। विभाग ने कुछ होटलों और प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं। लेकिन इस कार्रवाई के बाद अब कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई अन्य होटल और ढाबों में अब भी खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है, फिर भी उन पर कार्रवाई नहीं हो रही। आखिर विभाग की नजर वहां तक क्यों नहीं पहुंच रही? देखिए यह खास रिपोर्ट।

जांजगीर-चांपा में खाद्य विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को रोकने के लिए कुछ प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर कार्रवाई की है। इस दौरान कई जगहों से घरेलू गैस सिलेंडर और गैस उपकरण जब्त किए गए हैं।
हालांकि इस कार्रवाई के बाद शहर में चर्चा का विषय यह बन गया है कि क्या विभाग की कार्रवाई केवल कुछ गिने-चुने दुकानों तक ही सीमित है।
शहर के कई होटल, ढाबे और भोजनालयों में अब भी घरेलू गैस सिलेंडर से खाना बनाए जाने की बात सामने आ रही है। नियमों के मुताबिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग अनिवार्य होता है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नियम सबके लिए समान हैं तो कार्रवाई भी सभी पर समान रूप से होनी चाहिए।

“अगर नियम सबके लिए हैं तो कार्रवाई भी सभी पर होनी चाहिए। सिर्फ कुछ दुकानों पर कार्रवाई करना सही नहीं है।”
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कई जगहों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा है तो खाद्य विभाग की नजर वहां तक क्यों नहीं पहुंच रही।
क्या विभाग की कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी या फिर पूरे जिले में व्यापक जांच कर नियम तोड़ने वाले सभी प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई होगी।
अब सबकी नजर खाद्य विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button