
रिपोर्टर – ब्यूरो रिपोर्ट/लोकेशन -रायपुर
होली के रंगों के बीच छत्तीसगढ़ की सियासत भी पूरी तरह रंगीन नजर आई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गाए गए पारंपरिक “मुसवा गीत” ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोक शैली में गीत गाते हुए प्रदेश की साय सरकार पर महंगाई, किसानों के मुद्दे और जनकल्याण योजनाओं को लेकर तंज कसा। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज बताया।
इसके जवाब में भाजपा विधायक एवं अभिनेता-गायक अनुज शर्मा ने भी गीत के जरिए पलटवार किया। रायपुर ग्रामीण से विधायक अनुज शर्मा ने अपने गीत में कांग्रेस के पूर्व कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और कथित भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाया।
दोनों नेताओं के गीत सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बने हुए हैं। समर्थकों के बीच बहस छिड़ी हुई है। इस तरह होली के अवसर पर भी सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी वार-पलटवार लोकगीतों के माध्यम से देखने को मिला।






