छत्तीसगढ़जशपुर

कुनकुरी को 5 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों का भूमि पूजन

लोकेशन -कुनकुरी, जशपुर / रिपोर्टर -दीपक वर्मा

जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत में विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का आज भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय शामिल हुईं।

कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधोसंरचना मद से 5 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की थी।


इन्हीं योजनाओं के तहत आज मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के हाथों विधिवत भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साय सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के शहरों और नगर पंचायतों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।


उन्होंने यह भी कहा कि कुनकुरी में 5 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास और सौंदर्यीकरण कार्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे और इससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील, सीएमओ राजेंद्र पात्रे, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
सभी ने इन विकास कार्यों की शुरुआत को कुनकुरी के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button