कोरबा

कोरबा के चंदेला होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, साथ आया युवक फरार… पुलिस जांच तेज

कोरबा

रिपोर्टर – संगम दुबे


कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी रोड स्थित चंदेला होटल में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कमरे में युवती का शव संदिग्ध हालत में पाया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी।

मृतिका की प्राथमिक पहचान पड़ोसी जिला जांजगीर-चांपा की रहने वाली युवती के रूप में हुई है। होटल स्टाफ के अनुसार युवती बीती रात अपने एक परिचित युवक के साथ होटल में ठहरी थी, लेकिन सुबह जब कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला तो स्टाफ को शक हुआ। होटल कर्मियों ने मैनेजमेंट के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर युवती मृत अवस्था में मिली, जबकि उसके साथ आया युवक मौके से लापता था। शुरुआती जांच में यह बात साफ हुई कि युवक रात में ही किसी समय होटल से निकल गया था।

फिलहाल पुलिस ने युवक की पहचान चिन्हित कर उसकी तलाश तेज कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फॉरेंसिक टीम कमरे से मिले सबूतों की जाँच कर रही है ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच को हर एंगल से आगे बढ़ा रही है—हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button