जशपुर

इलाज के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म, कुनकुरी में साहस दिखाकर बची युवती — आरोपी गिरफ्तार

जशपुर | कांसाबेल
रिपोर्टर: दीपक वर्मा

जशपुर जिले से एक सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है, जहां इलाज का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का खुलासा हुआ है। जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आरोपी राम प्रताप सिंह युवती को अंबिकापुर से जशपुर इलाज कराने के बहाने मोटरसाइकिल से ला रहा था। इसी दौरान रास्ते में जंगल क्षेत्र में सुनसान जगह देखकर आरोपी ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी ने युवती को धमकाते हुए जशपुर ले जाने की कोशिश की। लेकिन कुनकुरी पहुंचने पर युवती ने साहस दिखाया और होटल के पास पानी पीने का बहाना बनाकर होटल संचालक को आपबीती सुना दी। होटल संचालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि
“महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button