Gmail Update: अब पर्सनल असिस्टेंट बनेगा जीमेल, AI इनबॉक्स से जरूरी ईमेल खुद आएंगे ऊपर

गूगल ने Gmail में नए AI फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिससे अब ईमेल मैनेजमेंट पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गया है। AI इनबॉक्स और AI ओवरव्यू के जरिए जीमेल अब पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा।
जरूरत के हिसाब से दिखेंगे ईमेल
अब ईमेल समय के अनुसार नहीं, बल्कि अहमियत के अनुसार ऊपर दिखेंगे। जरूरी सेंडर, बिल, डेडलाइन और अपॉइंटमेंट से जुड़े मेल खुद-ब-खुद हाईलाइट होंगे। यह फीचर Gemini 3 AI की रीजनिंग पावर पर आधारित है।
बोलकर या सवाल पूछकर खोजें पुराने मेल
यूजर्स अब सर्च बॉक्स में साधारण भाषा में सवाल पूछ सकते हैं, जैसे—
“फ्लाइट टिकट किसने भेजा था?”
AI पुराने मेल एनालाइज कर सीधा जवाब देगा। यह फीचर फिलहाल Google AI Pro और Ultra यूजर्स के लिए है।
लंबी बातचीत का मिलेगा सार
AI ओवरव्यू फीचर लंबे ईमेल थ्रेड को कुछ पॉइंट्स में समेट देगा, जिससे जरूरी जानकारी तुरंत समझ आएगी।
‘Help Me Write’ अब फ्री
ईमेल लिखने वाला Help Me Write फीचर अब सभी यूजर्स के लिए फ्री है। वहीं Suggested Reply आपकी भाषा और टोन में जवाब सुझाएगा।




