बिज़नेस

सोने-चांदी में फिर तेजी, एमसीएक्स पर गोल्ड 1.37 लाख के पार, सिल्वर ₹2.5 लाख के करीब

नए साल की शुरुआत में ही सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। घरेलू वायदा बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं की चमक बढ़ी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों में जोरदार खरीदारी दर्ज की गई।
फरवरी डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में पिछले सत्र के मुकाबले 1.13 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे इसका भाव बढ़कर ₹1,37,298 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी में 2.92 प्रतिशत की तेज तेजी देखने को मिली और इसका भाव ₹2,43,207 प्रति किलोग्राम हो गया, जो ₹2.50 लाख के स्तर के काफी करीब है।
हाजिर बाजार की बात करें तो goodreturns के अनुसार सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹13,755 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹12,610 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹10,320 प्रति ग्राम पर कारोबार करता दिखा। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,740 प्रति ग्राम रहा, जबकि चेन्नई में यह सबसे ज्यादा ₹13,833 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोने की कीमत ₹13,740 प्रति ग्राम रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। tradingeconomics के मुताबिक सोमवार को ग्लोबल मार्केट में सोना 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 4,400 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गया। यह बढ़त पिछले सत्र की तेजी को आगे बढ़ाती दिखी।
वैश्विक स्तर पर बढ़े भू-राजनीतिक तनावों के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है। वेनेजुएला में सत्ता को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता और अमेरिकी बयानबाजी के बाद बाजार में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति तेज हुई, जिससे सोने की मांग को समर्थन मिला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button