छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर – संभाग स्तरीय रोजगार मेला और प्लेसमेंट कैंप की शुरुआत

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। प्रदेश के विभिन्न संभागों और जिलों में आगामी दिनों में संभाग स्तरीय रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां युवाओं को निजी कंपनियों में सीधे साक्षात्कार के माध्यम से नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार —
संभाग स्तरीय रोजगार मेला 16 से 17 फरवरी 2026 को सरगुजा में आयोजित होगा।

इसी तिथि 16 से 17 फरवरी 2026 को बस्तर संभाग में भी रोजगार मेला लगेगा।

14 से 15 फरवरी 2026 को दुर्ग संभाग में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

12 से 13 फरवरी 2026 को बिलासपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेला लगेगा।

13 फरवरी 2026 को सूरजपुर में प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा।

12 फरवरी 2026 को महासमुंद में भी प्लेसमेंट कैंप रखा गया है।

इन रोजगार मेलों में विभिन्न निजी कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू लेकर चयन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे पहले ऑनलाइन आवेदन करें और निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
महत्वपूर्ण बात यह है कि रोजगार मेला की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। किसी भी अभ्यर्थी से प्रोसेसिंग शुल्क, प्रशिक्षण शुल्क, आवास, आवागमन या अन्य किसी भी नाम पर राशि नहीं ली जाएगी। यदि कोई व्यक्ति या संस्था पैसे की मांग करे तो सावधान रहें।
प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित यह रोजगार मेला युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का बेहतरीन अवसर माना जा रहा है। ऐसे में योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील है कि वे इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button