नर्रा में गूंजा गोंडवाना स्वाभिमान, अधिकारों के लिए एकजुट हुआ समाज

राज्य: छत्तीसगढ़
जिला: बालोद
जिला ब्यूरो: के पी चंद्राकर
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम नर्रा में गोंडवाना महासभा का वार्षिक सम्मेलन समाज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बनकर उभरा। सम्मेलन का उद्देश्य समाज को संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाना रहा।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गोंडवाना समाज की पहचान उसकी संस्कृति और एकता में है, जिसे बचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।


समाज के युवाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी गई।सम्मेलन में यह भी कहा गया कि बिना संगठन के कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता। शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया गया। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने पर भी चर्चा हुई।नर्रा में आयोजित यह सम्मेलन गोंडवाना समाज के आत्मसम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बन गया, जिसने आने वाले समय में मजबूत सामाजिक आंदोलन की नींव रखी।




