कोरिया

सुशासन सप्ताह: प्रशासन गाँव की ओर, कोरिया में लगे समाधान शिविर

लोकेशन-कोरिया
रिपोर्टर-मुस्ताक कुरैशी

भारत सरकार के सुशासन सप्ताह – प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत कोरिया जिले में सुशासन की तस्वीर ज़मीन पर देखने को मिली।
जिले के सभी विकासखंडों और तहसील स्तर पर प्रशासनिक शिविरों का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों को एक ही मंच पर सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला।
इन शिविरों में सामाजिक सुरक्षा, धरती आबा अभियान, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह प्रतिषेध, महिला सशक्तिकरण, टोनही प्रताड़ना और कृषि जैसे अहम विषयों को केंद्र में रखा गया।
शिविर के माध्यम से ग्रामीण आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया और कई मामलों में मौके पर ही समाधान दिया गया।


शिविर में विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी, जबकि आयुष विभाग द्वारा आयुष काढ़ा और दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।
समाज कल्याण विभाग की ओर से जरूरतमंदों को 3 ट्रायसिकल, 1 व्हीलचेयर और 15 छड़ियाँ प्रदान की गईं।
वहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने ‘धरती आबा’ अभियान के तहत चयनित ग्रामों के बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए।
पशु कल्याण विभाग ने पशुपालकों को दवाइयाँ और विभागीय जानकारी दी, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई।


साथ ही बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
कुल मिलाकर, यह शिविर प्रशासन और जनता के बीच सेतु बनते हुए सुशासन को गाँव तक पहुँचाने की प्रभावी पहल साबित हुआ

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button