बलौदाबाजार

सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर का आयोजन

लोकेशन- भटगांव
रिपोर्टर- अनिल जायसवाल

बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत गेड़ापाली के हाई स्कूल प्रांगण में विकासखंड स्तरीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सुशासन सप्ताह 19 से 25 दिसंबर तक प्रशासन गांव की ओर जन शिकायत शिविर का आयोजन किया गया। जहां शिविर में सभी विभागों का स्टाल लगा हुआ था और लोग जो है अपनी अपनी शिकायत लेकर उक्त विभाग में जाकर अपना आवेदन विभाग के अधिकारी को दिये।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति डा.दिनेश लाल जांगड़े ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में यह सुशासन तिहार विकासखंड स्तरीय मनाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य है कि शासन की योजना जो है ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम छोर के लोगों तक पहुंचे।

जहां भाजपा नेता व समाजसेवी गिरवर निराला ने कहा कि भाजपा ऐसा पार्टी है कि एक गरीब से लेकर हर वर्ग के हर व्यक्ति तक हर महातारी के सोच को समझने का काम करती है और सबके हित में काम करती है। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को अवगत कराते हुए कहा कि आप ऐसे ऐसे धान खरीदी केन्द्रों में छापा मारी करे जहां किसानों का अनहित हो रहा है और किसानों को लूटने का काम हो रहा है यहां तक कि किसानों से खरीदी केंद्र में 41 किलो 600 ग्राम धान लिया जा रहा है इसमें आप छापामार कार्यवाही करें। जहां उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button