टेक्नोलॉजी

गूगल के दो बड़े धमाके

गूगल ने यूजर्स की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो अहम अपडेट लॉन्च किए हैं। पहला अपडेट एंड्रॉइड यूजर्स के लिए मजबूत थेफ्ट प्रोटेक्शन से जुड़ा है, वहीं दूसरा जीमेल में जेमिनी AI की एंट्री को लेकर है, जो ईमेल इस्तेमाल करने का तरीका बदल देगा।
थेफ्ट प्रोटेक्शन के तहत अब सिर्फ पिन काफी नहीं होगा। चोरी की स्थिति में बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़ी ऐप्स खोलने के लिए फिंगरप्रिंट या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इसके अलावा फोन को रिमोटली लॉक करना भी आसान हो गया है। अब android.com/lock पर मोबाइल नंबर डालकर फोन तुरंत लॉक किया जा सकता है। बार-बार गलत पिन डालने पर फोन अपने आप लंबे समय के लिए लॉक हो जाएगा, जिससे डेटा सुरक्षित रहेगा।
वहीं दूसरी ओर, जीमेल में जेमिनी AI के जुड़ने से यूजर्स को स्मार्ट इनबॉक्स का अनुभव मिलेगा। अब जरूरी ईमेल पहले दिखेंगे। “Help Me Write” और “Suggested Replies” जैसे फीचर्स सभी यूजर्स के लिए फ्री कर दिए गए हैं। यूजर सवाल पूछकर मेल सर्च कर सकेंगे और AI ईमेल्स की पॉइंट-वाइज समरी भी तैयार करेगा।
गूगल के ये दोनों अपडेट डिजिटल सिक्योरिटी और स्मार्ट कम्युनिकेशन की दिशा में बड़ा कदम माने जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button