जशपुर

फरसाबहार ब्लॉक में अंकिरा तालाब का पुनरुद्धार, सरकार ने जारी किए 2.55 करोड़ रुपए

रायपुर, 21 नवम्बर 2025
छत्तीसगढ़ शासन ने जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार की महत्वपूर्ण अंकिरा तालाब योजना के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्यों के लिए 2 करोड़ 55 लाख 88 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति जल संसाधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी की गई।

अंकिरा तालाब क्षेत्र के किसानों के लिए एक प्रमुख जल स्रोत है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसके क्षतिग्रस्त होने से सिंचाई क्षमता में कमी आ गई थी। वर्तमान में तालाब की रूपांकित 121 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता के मुकाबले सिर्फ 56 हेक्टेयर क्षेत्र में ही पानी उपलब्ध हो पा रहा था।

तालाब के जीर्णोद्धार एवं सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद—

मौजूदा कमी की पूर्ण भरपाई होगी,

और बचत जल का बेहतर प्रबंधन करते हुए अतिरिक्त 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस प्रकार सुधार कार्यों के बाद कुल 146 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों की फसल उत्पादन क्षमता और कृषि उपज में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी।

सुधार कार्यों के लिए मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग, अंबिकापुर को कार्य पूर्ण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग द्वारा जल्द ही निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्रारंभ किए जाने की संभावना है।

यह स्वीकृति जशपुर जिले के ग्रामीण अंचल में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और जल संसाधन विकास को गति प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button