छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर में सरकारी योजना कार्यक्रम फ्लॉप, खाली कुर्सियों ने खोली हकीकत

रिपोर्टर: संवाददाता दीपक यादव / लोकेशन: जांजगीर-चांपा | 26/03/2026

योजना बड़ी… दावे बड़े… लेकिन जमीनी हकीकत ने खोल दी पोल!
जांजगीर-चांपा के जिला ऑडिटोरियम में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में कुर्सियां तो लगीं, लेकिन जनता गायब रही।”
“दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां एक ओर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में बलौदाबाजार-भाटापारा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ, वहीं जांजगीर में इसका लाइव प्रसारण किया गया।”


“सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और जिला पंचायत सीईओ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। शुरुआत में माहौल उत्साहपूर्ण जरूर दिखा, लेकिन वक्त के साथ भीड़ कम होती चली गई।”

“तस्वीरें खुद कहानी बयां कर रही हैं—
ऑडिटोरियम में कुर्सियां ज्यादा और लोग कम नजर आए। मंच पर अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन जिन हितग्राहियों के लिए योजना बनाई गई, वे कार्यक्रम से दूर दिखाई दिए।”

“जब इस मामले पर कलेक्टर से सवाल किया गया, तो वे जवाब देने से बचते नजर आए।”

“अब सवाल ये उठता है—
क्या सिर्फ कार्यक्रम आयोजित कर देना ही जिम्मेदारी पूरी करना है?
या फिर जरूरी है कि योजनाओं का लाभ सही मायनों में जनता तक पहुंचे?
जांजगीर-चांपा से आई ये तस्वीरें व्यवस्था और सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button