राष्ट्रीय

US-India Trade Deal पर सरकार का पहला बयान: पीयूष गोयल बोले– इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल और ज्वेलरी सेक्टर को होगा सबसे ज्यादा फायदा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार का पहला आधिकारिक बयान सामने आया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते में किसी भी सेक्टर के हितों से समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने इसे भारत के लिए गर्व का सौदा बताते हुए कहा कि इससे देश के इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, ज्वेलरी, मरीन गुड्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा।
पीयूष गोयल ने बताया कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे भारतीय निर्यात को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह डील देश की अर्थव्यवस्था, किसानों, मछुआरों, युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर लेकर आएगी।
वाणिज्य मंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मित्रता का सम्मान किया है। गोयल के मुताबिक, भारत की कृषि और डेयरी सेक्टर की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की गई है और निवेशकों के लिए भारत और ज्यादा आकर्षक बनेगा।
वहीं विपक्ष के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि नकारात्मक राजनीति से देश का नुकसान होता है, जबकि यह ट्रेड डील भारत को वैश्विक बाजार में और मजबूत बनाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button