जांजगीर-चांपा

सरकार की धान खरीदी व्यवस्था सुदृढ़—कलेक्टर ने खरौद केंद्र में किसान का किया सम्मान, व्यवस्था का किया गहन निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 19 नवंबर 2025
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया 15 नवंबर से पूरे जिले में शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज खरौद उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में धान बेचने पहुँचे एक किसान का फूलमाला पहनाकर एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने किसान से खरीदी प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, तौल प्रक्रिया, प्रतीक्षा व्यवस्था और भुगतान से जुड़ी जानकारी ली तथा किसानों की संतुष्टि के बारे में विस्तार से चर्चा की।

कलेक्टर महोबे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि—

पंजीकृत किसानों को किसी भी परिस्थिति में अनावश्यक प्रतीक्षा न करवाई जाए।

खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और व्यवस्थित रखी जाए।

बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो।

इंटरनेट सुविधा, पेयजल, छाया, बिजली व चबूतरा जैसी मूलभूत व्यवस्थाएँ हमेशा कार्यरत रहें।

धान परिवहन और स्टॉक प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप उपार्जन केंद्रों में व्यवस्था को मजबूत रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू सहित खाद्य एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button