
ब्यूरो रिपोर्टर / लोकेशन -रतनपुर, बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज ऐतिहासिक नगरी रतनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश की आराध्य देवी माँ महामाया के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की।



रतनपुर पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका का मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने माँ महामाया मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद रही। राज्यपाल के दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।




