छत्तीसगढ़

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को भेंट किए चार ई-रिक्शे

रायपुर

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज शिक्षा और सुगमता की दिशा में एक सराहनीय पहल की। उन्होंने राजभवन (लोकभवन) में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान सरस्वती शिक्षा संस्थान, छत्तीसगढ़ को चार ई-रिक्शे प्रदान किए।

स्वेच्छानुदान मद से मिली सहायता
राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से इन वाहनों को संस्थान के सुपुर्द किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वयं वाहन चालकों को ई-रिक्शे की चाबियां सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहनों को गंतव्य के लिए रवाना किया।

संस्थानों में सुगम होगा आवागमन
इन ई-रिक्शों का उपयोग छत्तीसगढ़ के विभिन्न सरस्वती शिक्षा संस्थानों में किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य संस्थान के भीतर और आसपास छात्रों एवं कर्मचारियों के आवागमन को सुगम बनाना और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है।

प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना सहित सरस्वती शिक्षा संस्थान के अन्य पदाधिकारी और राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संस्थान के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग संस्थान की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button