जांजगीर-चांपा

अकलतरा में 26–27 दिसंबर को प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौजिया कलार) समाज का भव्य स्नेह मिलन सम्मेलन

जांजगीर चाम्पा
प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौजिया कलार) समाज, द्वारा दिनांक 26 दिसंबर व 27 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय स्नेह मिलन सम्मेलन का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण अकलतरा में किया जा रहा है। यह आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द तथा संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन का शुभारंभ 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार को होगा। प्रथम दिवस के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री राघवेंद्र सिंह, नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रोहित जी, समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री देव कुमार कौशिक, पूर्व अध्यक्ष स्थायी समिति श्री जानकी प्रसाद कौशिल, बिहारी ताम्रकार जी संरक्षक सरस्वती शिशु मंदिर विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे। दूसरे दिन 27 दिसंबर 2025, शनिवार को मुख्य अतिथि माननीय श्री चरण दास महंत जी नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा सहित विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के विधायक श्री राघवेंद्र सिंह, श्री व्यास कश्यप, श्री बालेश्वर साहू, नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रोहित जी, श्री धीरेंद्र बाजपेयी जी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

इस दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जायसवाल (अधिवक्ता) करेंगे। आयोजन को सफल बनाने हेतु समाज के उपाध्यक्ष श्री शिव जायसवाल, प्रभारी सचिव श्री महेंद्र महतो, प्रभारी कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र जायसवाल, प्रभारी सहसचिव श्री दिनेश कश्यप एवं प्रभारी युवा प्रकोष्ठ श्री गजेंद्र कौशिक, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती बीना जायसवाल सहित अकलतरा क्षेत्र स्थायी समिति सदस्य श्री बद्री प्रसाद जायसवाल, क्षेत्रीय सचिव श्री अखिलेश जायसवाल, श्री हुलास जायसवाल, श्री पुरुषोत्तम जायसवाल, श्री रूपेश जायसवाल, श्री घनश्याम जायसवाल सहित कार्यकारिणी ने सामजिकजनो से व्यापक सहभागिता की अपील की है।

सम्मेलन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक विचार-विमर्श, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह, परिचय सत्र तथा समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह सम्मेलन समाज के युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

आयोजन समिति ने समाज के समस्त स्वजातीय बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button