जांजगीर-चांपा

लायंस डीएवी स्कूल में ‘सिंदूर: नए भारत की शक्ति’ थीम पर भव्य वार्षिक उत्सव

रिपोर्टर: मयंक
स्थान: अकलतरा

नगर के लायंस डीएवी पब्लिक स्कूल में आज देशभक्ति, संस्कार और आधुनिक भारत की झलक एक साथ देखने को मिली।
‘सिंदूर: नए भारत की शक्ति’ थीम पर विद्यालय का वार्षिक उत्सव समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा और सांस्कृतिक चेतना ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल मैनेजर सीएम पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने की।


इस अवसर पर प्राचार्य सुनील श्रीवास्तव ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि सीएम पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि डीएवी विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी सशक्त निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया।
वहीं अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने विद्यालय के शैक्षणिक और नैतिक प्रयासों की सराहना की।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।
डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, सतत विकास, बापू का विजन, ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजय और झांसी की रानी के शौर्य पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
“भारत की उन्नति: अतीत, वर्तमान और भविष्य” तथा “छत्तीसगढ़ की कलात्मकता” विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस अवसर पर शिक्षिकाएं सीमा देबनाथ और अरुणा शर्मा को शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया।
साथ ही बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का समापन वैदिक शांति पाठ के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को गरिमा और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button