जांजगीर-चांपा

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी में “कलाकृति” थीम पर भव्य वार्षिक समारोह

रिपोर्टर- मयंक
स्थान – जांजगीर

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी में सत्र 2025-26 का तृतीय वार्षिक समारोह “कलाकृति” थीम पर 20 दिसंबर को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति और रचनात्मकता को मंच प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि विधायक श्री व्यास नारायण कश्यप सहित कई प्रशासनिक, न्यायिक और शैक्षणिक क्षेत्र के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और राज्य गीत से हुई।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, वहीं निदेशक डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संचालक श्री आलोक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं और पुरस्कारों की घोषणा की।
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा शास्त्रीय, लोक और आधुनिक नृत्य, समूह गीत, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी का वार्षिक समारोह 2025 केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों की मेहनत और विद्यालय की दूरदर्शी सोच का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया। “कलाकृति” थीम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा और संस्कृति का समन्वय ही सशक्त भारत की नींव है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button