सक्ती

बाराद्वार के मुक्ताराजा मैदान में आयोजित ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज भव्य समापन

स्थान – बाराद्वार
रिपोर्टर – ऋषि वैष्णव

बाराद्वार के मुक्ताराजा मैदान में आयोजित ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल 22 दिसंबर को अफरीद और बम्हनीडीह टीम के बीच खेला गया।
फाइनल मैच में बम्हनीडीह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफरीद की टीम कड़ी कोशिश के बावजूद 74 रन ही बना सकी और बम्हनीडीह ने मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।


प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए विजेता बम्हनीडीह टीम को प्रथम पुरस्कार 30 हजार रुपये एवं ट्रॉफी जितेश शर्मा के द्वारा प्रदान की गई। वहीं उपविजेता अफरीद टीम को 15 हजार रुपये एवं ट्रॉफी रविन्द्र खांडे ने प्रदान की।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में
मैन ऑफ द मैच बम्हनीडीह टीम के प्लेयर उमा को मिला
मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अफरीद के खिलाड़ी शिखर मिला
इसके साथ ही बेस्ट कमेंटेटर का पुरस्कार समे कंवर को दिया गया।


ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन से क्षेत्रीय युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button