छत्तीसगढ़

राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में युवा महोत्सव का भव्य समापन, युवाओं की प्रतिभा और अनुशासन को मिला मंच

बिलासपुर स्थित राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में आयोजित युवा महोत्सव का समापन समारोह उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता देखने को मिली, जिसने आयोजन को विशेष बना दिया।
समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही बिलासपुर सांसद एवं आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी, बिलासपुर नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी तथा बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
अतिथियों ने युवाओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव जैसे मंच युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर, सक्षम और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा, जिसमें यह आयोजन सफल साबित हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button