जिला स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य समापन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
लोकेशन: जांजगीर-चांपा
11 दिसम्बर 2025 – कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ऑडिटोरियम जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव में जिलेभर से छात्र-छात्राएं, बालक-बालिकाएं और युवा प्रतिभागियों ने पारंपरिक कला, संस्कृति और सृजनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़ेवाल, जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ श्री हितेश यादव, और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संचालन व्याख्याता श्री दीपक कुमार यादव ने किया।
प्रतिभागियों ने लोक नृत्य, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, लोक गीत, कहानी लेखन, वाद-विवाद, नवाचार, राउत नाचा, करमा नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, एकांकी नाटक, रॉक बैंड, चित्रकला, कविता लेखन आदि विधाओं में भाग लिया।
विजेता प्रतिभागियों की सूची:
पंथी नृत्य: प्रथम – बलौदा (ओपन), द्वितीय – शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नरियारा
सुआ नृत्य: प्रथम – शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंतोरा, द्वितीय – केजीबीव्ही हरदी
वाद-विवाद: प्रतियोगिता पक्ष – दीपांशु विश्वकर्मा (प्रथम), रीमा पटेल (द्वितीय); विपक्ष – भूपति राय (प्रथम), पूजा श्रीवास्तव (द्वितीय)
कहानी लेखन: प्रथम – उद्भव जायसवाल, द्वितीय – शगुन शर्मा
नवाचार: प्रथम – मनीष कश्यप और दानेश रजक, द्वितीय – अजय राठौर और लक्की राठौर
लोक नृत्य: प्रथम – केजीबीव्ही हरदी, द्वितीय – कुकदा नवागढ़
लोकगीत: प्रथम – श्री हरि मानस मंडली जांजगीर, द्वितीय – जनपद बलौदा
समापन सत्र में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव ने युवा प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने और सृजनात्मक सोच प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया।




