सूरजपुर

प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी के ग्राम पटना में श्री श्री 11 कुण्डलीय विष्णु महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पटना में श्री श्री 11 कुण्डलीय विष्णु महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे ग्राम में भ्रमण किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक भुलन सिंह मरावी ने कलश यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओ को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना भी की।

महायज्ञ के दौरान भागवत कथा वाचन, रामलीला एवं भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button