छत्तीसगढ़सक्ती

सक्ती जिले के बाराद्वार बस्ती में आयोजित तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ

रिपोर्टर ऋषि वैष्णव
लोकेशन बाराद्वार बस्ती सक्ती

सक्ती जिले के बाराद्वार बस्ती में आयोजित तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। 22 से 24 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने की।

कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के आगमन पर जोरदार आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आरती उतारी गई और उन्हें सम्मानपूर्वक मंच तक ले जाया गया। इस दौरान पूरा परिसर जयकारों और तालियों से गूंज उठा।


कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पंथी गीतों और नृत्य से हुई, जिसने पूरे पंडाल को भक्तिमय माहौल में बदल दिया। पंथी कलाकारों की सशक्त प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु घासीदास बाबा द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही समाज का वास्तविक उत्थान संभव है। उन्होंने कहा कि सफेद झंडा, सफेद खंभा और सफेद चौरा शुद्धता और सात्विक जीवन का प्रतीक हैं। उन्होंने व्यसन से दूर रहकर सादा जीवन और उच्च विचार अपनाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत बाराद्वार बस्ती को 10 लाख रुपये के निर्माण कार्य की सौगात देने की घोषणा भी की।


सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु घासीदास बाबा की जयंती समाज में एकता, भाईचारे और खुशहाली का संदेश देती है, जिसे हर वर्ष पूरे क्षेत्र में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मंच संचालन सावन गुजराल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ग्राम पंचायत के सरपंच डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे ने किया।
तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती महोत्सव के अंतर्गत आगे भी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालु शामिल होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button