रायपुर
रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य आगाज़, 120 साहित्यकार 42 सत्रों में करेंगे मंथन

रायपुर
नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह विनोद कुमार शुक्ल मंडप में आयोजित किया गया, जहां देशभर से आए 120 से अधिक ख्यातिप्राप्त साहित्यकार 42 सत्रों में साहित्य, समाज और संस्कृति पर विचार-विमर्श करेंगे।
उद्घाटन अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि “साहित्य समाज को दिशा देता है और निराशा से बाहर निकालने की शक्ति रखता है।” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की साहित्यिक परंपरा को समृद्ध बताते हुए उत्सव को विचारों का महाकुंभ बताया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डॉ. कुमुद शर्मा, अभिनेता मनोज जोशी सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आधारित पुस्तिकाओं व पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।




