सक्ती

डभरा शासकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

दिनांक:- 14/02/2026
रिपोर्टर:- लाला उपाध्याय


डभरा नगर पंचायत स्थित शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा में आज सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ललित कुमार पटेरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सक्ती के उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, संयोगिता सिंह जूदेव तथा महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। गुजराती, पंजाबी, छत्तीसगढ़ी और राजस्थानी लोकनृत्यों के साथ-साथ हास्य-व्यंग्य एकांकी नाटक एवं गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा कुलपति डॉ. पटेरिया को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफल समाप्ति की घोषणा की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button