छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन, छात्रों ने दिखाया वैज्ञानिक नवाचार

लोकेशन-चांपा, जांजगीर-चांपा/रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा

चांपा विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विज्ञान मेले का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी, संकुल समन्वयक भूषण देवांगन एवं विद्यालय के प्रधान पाठक गणेश राम मन्नेवार के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
विज्ञान मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को रोचक और प्रयोगात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। विज्ञान शिक्षक देव कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कुल 11 स्टॉल लगाए, जिनमें—
सूक्ष्म संसार का अवलोकन
अम्ल-क्षार की पहचान
विद्युत चालकता का परीक्षण
पदार्थों का पृथक्करण
चुम्बक से प्रयोग
मॉडल निर्माण
मापन विधियाँ
प्रतिबिंब निर्माण
वैज्ञानिकों की पहचान
अंधविश्वासों की वैज्ञानिक जांच
विज्ञान कीट प्रदर्शनी
जैसे विषयों को प्रदर्शित किया गया।
इस विज्ञान मेले में न केवल छात्र-छात्राएं, बल्कि उनके माता-पिता और पालकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। पालकों ने बच्चों के साथ प्रयोगों को देखा, समझा और स्वयं करके अनुभव भी प्राप्त किया। विशेष रूप से अंधविश्वासों की पड़ताल और प्रयोग आधारित स्टॉलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच, अवलोकन क्षमता एवं प्रयोगात्मक कौशल का विकास हुआ। साथ ही शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को रोचक, प्रभावी और व्यवहारिक बनाने में यह मेला अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के शिक्षक एस. एन. जायसवाल एवं पी. के. यादव का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button