छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान में अकलतरा में भव्य शोभायात्रा, हनुमान जन्मोत्सव पर शहर होगा भगवामय”

रिपोर्टर :मयंक
लोकेशन :अकलतरा, जांजगीर-चांपा

अकलतरा नगर में 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री राम सेवा समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर पूरे नगर में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
यह भव्य शोभायात्रा दोपहर 3:00 बजे महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन, शास्त्री चौक, आजाद चौक और अंबेडकर चौक होते हुए श्रीराम चौक में समाप्त होगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जहां जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठेगा।


आयोजन के पूर्व पूरे अकलतरा नगर को भगवा तोरण और भगवा ध्वज से सजाया जा रहा है, जिससे शहर पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा नजर आ रहा है। शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक धुनों के साथ श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आएंगे।


शोभायात्रा के समापन के बाद श्रीराम चौक में पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात संध्या 7:30 बजे रामचरित मानस का पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा तथा अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा।
श्री राम सेवा समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button