छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अकलतरा में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा नगर

रिपोर्टर :मयंक / लोकेशन : अकलतरा, जांजगीर-चांपा

अकलतरा नगर में 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री राम सेवा समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर पूरे नगर में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
भव्य शोभायात्रा दोपहर 3:00 बजे महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन, शास्त्री चौक, आजाद चौक और अंबेडकर चौक होते हुए श्रीराम चौक में समापन हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी, महिलाएं, बच्चे, युवा, वरिष्ठजन और श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।


आयोजन के लिए पूरे अकलतरा नगर को भगवा तोरण और भगवा ध्वज से सजाया गया था, जिससे शहर पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा के दौरान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां, धूमाल और डीजे की धार्मिक धुनों के साथ श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।


भव्य शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण हनुमान और जामवंत की विशालकाय झांकी रही, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लोग झांकी के साथ फोटो लेते नजर आए और कलाकारों के नृत्य की जमकर सराहना की गई।
शोभायात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें खिचड़ी, फल और शरबत श्रद्धालुओं को वितरित किए गए।


शोभायात्रा के समापन के बाद श्रीराम चौक में हनुमान चालीसा पाठ, आरती, पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री राम सेवा समिति ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी नगरवासियों का आभार प्रकट किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button