छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

श्रीराम नवमी पर भव्य शोभायात्रा,जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पूरा नगर …

श्रीराम नवमी महोत्सव आयोजन समिति ने किया आयोजन, भगवा ध्वजों के साए में निकली भव्य शोभायात्रा

चांपा। स्थानीय श्रीराम नवमी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा नगर में शुक्रवार 27 मार्च को शाम 5 बजे से रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पाटन बाबा के हनुमान मंदिर से भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन के चलते सम्पूर्ण शहर राममय व भगवामय हो गया।
श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर शहर में विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पाटन बाबा के हनुमान मंदिर से रामभक्त बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर शाम 5 बजे निकाली गई। यह शोभा यात्रा बरपाली चौक, लायंस चौक, थाना चौक, सुभाष चौक, सदर बाजार, संतोषी चौक से कचहरी चौक होते हुए परशुराम चौक स्थित हनुमान मंदिर रात्रि में पहुंची।
श्रीराम नवमी महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शाम 5 बजे से भजन संध्या, शाम 6 बजे से दीप दान तथा रात्रि 8 बजे से महाआरती का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा के चलते सम्पूर्ण नगर का माहौल राममय हो गया।
महोत्सव के लिए आयोजन समिति द्वारा नगर के प्रमुख मार्ग सहित विभिन्न चौक-चौराहों सहित स्टेशन मार्ग में लगे सड़क डिवाइडर को भगवा झंडों और तोरण से सजाया गया। इसके अलावा बरपाली चौक तथा लायंस चौक भगवान श्रीराम का आकर्षक तेल चित्र लगाकर चौक को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया।
शोभा यात्रा करीब 1 किमी लंबी थी जिसके साथ धुमाल पार्टी, डीजे, बैंड बाजा, कर्मा नृत्य दल, गड़वा बाजा के अलावा जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इनमें बाहुबली बजरंगबली (रौद्र रूप), भोलेनाथ (रौद्र रूप), नौमुखी काली मां, राम दरबार, अयोध्या के रामलला, खाटू वाले श्याम बाबा सहित अनेक सुंदर झांकियां शामिल थीं।
पर्व को लेकर नगर में भी उत्साह का माहौल देखा गया। लोगों ने अपने घरों के सामने दीपक जलाकर तथा रंगोली सजाकर महोत्सव की भव्यता बढ़ाई। हनुमान मंदिर प्रांगण में शोभा यात्रा के पहुंचने के बाद महाआरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। यहां महिलाओं के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई।
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवा, किशोर तथा बच्चे शामिल हुए जो नाचते गाते हुए उत्साहपूर्ण माहौल बना रहे थे। शोभा यात्रा के चलते सम्पूर्ण नगर भगवामय रहा।
शोभा यात्रा में शामिल रामभक्तों का अनेक स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं, संगठनों एवं सेवाभावी लोगों द्वारा कोल्ड ड्रिंक, आईस्क्रीम तथा शीतल पेयजल से आत्मीय स्वागत किया गया। इसके अलावा अनेक स्थानों पर भव्य आतिशबाजी करने के साथ ही शोभा यात्रा के समापन स्थल परशुराम चौक में डी वी वेंचर्स (धीरेंद्र वाजपेयी) के द्वारा आकर्षक आतिशबाजी की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button