छत्तीसगढ़जशपुर

नंदी धाम शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन, 75वें वर्ष पूर्ण होने पर भव्य धार्मिक आयोजन

रिपोर्टर: दीपक वर्मा / लोकेशन: कुनकुरी जशपुर

जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित प्रसिद्ध नंदी धाम शिव मंदिर प्रांगण टांगरबहरी में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। यह आयोजन क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक सुकदेव साव के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


कार्यक्रम के तहत 108 भक्तों द्वारा 24 घंटे तक अखंड कीर्तन और महामंत्र “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” का निरंतर उच्चारण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत 7 मार्च को कलश यात्रा और स्थापना के साथ हुई। इसके बाद पूजा-अर्चना और महामंत्र नाम संकीर्तन किया गया। वहीं 8 मार्च को सुबह नंदी संगम में सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन हुआ। इसके पश्चात अखंड कीर्तन का समापन, पूर्णाहुति, आचार्य द्वारा प्रवचन और 51 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आसपास के गांवों और कुनकुरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन कुनकुरी के प्रतिष्ठित व्यवसायी पवन कुमार गुप्ता और उनके परिवार द्वारा किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button