जांजगीर-चांपा

अकलतरा से नैला तक निकली भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, 71 निशानों के साथ श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था

अकलतरा

रविवार, 30 नवंबर को अकलतरा से नैला स्थित श्याम प्रेम मंदिर तक निकली श्री श्याम निशान यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। बाबा श्याम के जयकारों से गूंजती यह पदयात्रा कहीं अधिक भव्य और आध्यात्मिक रंग में रंगी दिखाई दी।

71 निशानों के साथ निकली पावन यात्रा
अकलतरा तोरण द्वार से प्रारंभ होकर नैला श्याम प्रेम मंदिर तक पहुंची इस यात्रा में 71 पावन निशान शामिल थे। श्याम भक्तों ने पूरे उत्साह, नृत्य-गान और भक्ति भाव के साथ यात्रा को पूर्ण किया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया।

मार्ग में सिंघानिया परिवार (जांजगीर, अकलतरा) तथा सुल्तानिया परिवार (बनारी) द्वारा किए गए गर्मजोशीपूर्ण स्वागत ने भक्तों को विशेष रूप से प्रभावित किया। समुदायों द्वारा किया गया सेवा-सत्कार यात्रा की प्रमुख झलकियों में से एक रहा।

यात्रा के सुचारू संचालन हेतु श्री आलोक अग्रवाल (जांजगीर) द्वारा बस सुविधा उपलब्ध कराने पर आयोजकों ने कृतज्ञता व्यक्त की। उनके सहयोग से दूर-दराज से आए भक्तों को बड़ी सहूलियत मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button