बिज़नेस

महिलाओं के लिए LIC एजेंट बनने का शानदार मौका, ट्रेनिंग के साथ होगी कमाई

अगर आप महिला हैं और नौकरी या स्वरोजगार की तलाश में हैं, तो LIC की बीमा सखी योजना आपके लिए बेहतरीन अवसर है। इस योजना के तहत महिलाएं LIC एजेंट बन सकती हैं और ट्रेनिंग के दौरान भी हर महीने कमाई कर सकती हैं।

कौन कर सकता है आवेदन
LIC बीमा सखी योजना में 18 से 70 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है।

ट्रेनिंग और कमाई का मौका
इस योजना के तहत महिलाओं को 3 साल की ट्रेनिंग दी जाती है।

पहले साल: ₹7,000 प्रति माह

दूसरे साल: ₹6,000 प्रति माह

तीसरे साल: ₹5,000 प्रति माह

इसके अलावा, ट्रेनिंग के दौरान यदि बीमा पॉलिसी करवाई जाती है तो कमीशन भी अलग से मिलता है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद प्रदर्शन के आधार पर महिलाओं को LIC एजेंट नियुक्त किया जाता है।

आवेदन कैसे करें
इच्छुक महिलाएं LIC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए आयु प्रमाण पत्र, पता प्रमाण, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और ₹650 आवेदन शुल्क देना होगा।

यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थायी आय का जरिया देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button