सरगुजा

छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन

28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में 150 पदक जीतकर फिर रचा इतिहास

सरगुजा/अंबिकापुर

उत्तराखंड देहरादून में आयोजित 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 150 पदक अपने नाम किए। टीम ने 74 स्वर्ण, 34 रजत और 42 कांस्य पदक जीतकर 578 अंक अर्जित किए और लगातार 13वीं बार विजेता बनकर अपना दबदबा कायम रखा।

प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न टीमें शामिल हुई थीं, जहां छत्तीसगढ़ ने हर बार की तरह इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।

सरगुजा जिले से भी दर्जनभर खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। बीते दिन उनके वापस लौटने पर DFO सरगुजा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया और उनकी मेहनत, प्रदर्शन व उपलब्धि की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button