छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ में गुजरात पुलिस का स्वागत, “एक भारत श्रेष्ठ भारत” से बढ़ी पुलिसिंग की साझेदारी

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा / लोकेशन: जांजगीर-चांपा

देश को एक सूत्र में पिरोने की पहल “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत जांजगीर-चांपा में गुजरात पुलिस के जवानों का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम के जरिए न सिर्फ दो राज्यों की संस्कृति का संगम देखने को मिला, बल्कि पुलिसिंग के अनुभवों का भी आदान-प्रदान हुआ।
गुजरात से आए 14 पुलिसकर्मियों को छत्तीसगढ़ की कार्यप्रणाली, संस्कृति और प्रमुख स्थलों से रूबरू कराया गया।

“एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात राज्य से 14 पुलिसकर्मी जांजगीर-चांपा पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक लेकर सभी जवानों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
इस दौरान गुजरात पुलिस कर्मियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं और भौगोलिक स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई।


साथ ही उन्हें जिले के प्रमुख स्थलों—कोटमीसोनार का क्रोकोडायल पार्क, चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज, शिवरीनारायण और खरौद के प्राचीन मंदिरों का भ्रमण कराया गया।
इसके अलावा कोसा और कंचन जैसे स्थानीय उत्पादों की भी जानकारी दी गई, जिससे क्षेत्रीय पहचान और आर्थिक गतिविधियों को समझने का अवसर मिला।

गुजरात से आए पुलिसकर्मियों ने इस यात्रा को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के आदान-प्रदान से दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच बेहतर तालमेल और समझ विकसित होती है।

स्पष्ट है कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” जैसे कार्यक्रम न सिर्फ सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं, बल्कि पुलिसिंग में बेहतर समन्वय और सहयोग की नई राह भी खोलते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button