जशपुर
कुनकुरी में बड़े उत्साह से मनाया गया गुरुघांसी दास जयंती

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – कुनकुरी
18/12/2025
जिले के कुनकुरी शहर में आज सतनाम धर्म के प्रवर्तक गुरु घांसीदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
गुरु घांसीदास जयंती के अवसर पर सतनाम समाज और स्थानीय संगठनों द्वारा पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु घासीदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। वक्ताओं ने गुरु घांसीदास जी के विचारों को जीवन में अपनाने की अपील की।
श्रद्धा, समरसता और सामाजिक एकता के संदेश के साथ गुरु घांसीदास जयंती का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।




