जांजगीर-चांपा

स्कूलों के पास से हटेंगे गुटखा, तंबाकू व मादक पदार्थों के ठेले — पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

जांजगीर-चांपा / रिपोर्ट:-दीपक यादव

जिले में स्कूलों के आसपास खुलेआम बिक रहे गुटखा, तंबाकू और मादक पदार्थों को लेकर अब जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

विधायक प्रतिनिधि (कृषि विभाग समिति) शुभम सिंह राजपूत ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक को औपचारिक शिकायत पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत पत्र में बताया गया है कि जिले के कई सरकारी और निजी स्कूलों के आसपास अवैध रूप से धूम्रपान और मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। स्कूलों के बाहर ही ऐसे ठेले लगे हैं, जहां बच्चों को आसानी से गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और अन्य नशे की सामग्री उपलब्ध हो जाती है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि लगातार बढ़ते नशे के कारण बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। खासकर 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी सबसे ज्यादा इस खतरे की चपेट में हैं, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है।

शुभम सिंह राजपूत ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि स्कूलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों के पास लगे सभी अवैध ठेले हटाए जाएँ और बच्चों को नशे के प्रलोभन से बचाने के लिए नियमित निगरानी और अभियान चलाया जाए।

अभिभावकों ने भी शिकायत की है कि उनके बच्चे इन ठेलों की वजह से नशे की चपेट में आ रहे हैं, जिससे उनका शैक्षणिक और सामाजिक विकास प्रभावित हो रहा है।

यह कदम जिले में चल रहे नशा-विरोधी अभियान को मजबूती देने वाला माना जा रहा है। अब यह देखना बाकी है कि पुलिस विभाग इस मामले में कितनी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button