महिला से अनाचार के आरोपी आदतन गुंडा बदमाश संतोष कोसले गिरफ्तार

रिपोर्टर:शुभांशु मिश्रा/लोकेशन:नवागढ़, जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में महिला से अनाचार के मामले में फरार चल रहे एक आदतन गुंडा बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, लेकिन माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के बाद पुलिस ने विधिवत फॉर्मल गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।

दरअसल, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केरा निवासी संतोष कोसले पर एक महिला को डरा-धमकाकर जबरन अनाचार करने का गंभीर आरोप है। पीड़िता की शिकायत के बाद नवागढ़ थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 56/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी संतोष कोसले फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इस बीच मामले में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिवत फॉर्मल गिरफ्तारी की कार्रवाई की।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की विवेचना जारी है और पुलिस




