जांजगीर-चांपा

मेहनत, पसीना और जुनून… जांजगीर-चांपा से उठी कराटे की नई लहर

रिपोर्टर – जय ठाकुर
लोकेशन – जांजगीर-चांपा
18/02/2026

जांजगीर-चांपा के बच्चों में अब आत्मरक्षा ही नहीं… आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है…
कराटे के मैदान में जिले के नन्हे खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं…
और अब उनका लक्ष्य है अंतरराष्ट्रीय मंच…
नेपाल में होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं…

ये तस्वीरें हैं जांजगीर-चांपा की…
जहां वर्सेटाइल मार्शल आर्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के बैनर तले बच्चों को कराटे का सशक्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है…पिछले तीन वर्षों से लगातार चल रहे इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चे ना सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत हो रहे हैं… बल्कि मानसिक रूप से भी आत्मविश्वासी बन रहे हैं…
सेंसई अखिलेश कुमार आदित्य के मार्गदर्शन में यहां के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं… और कई मेडल अपने नाम कर चुके हैं…
लेकिन इस बीच सेंसई ने एक गंभीर मुद्दे की ओर भी ध्यान दिलाया है…
उन्होंने कहा कि आजकल बिना पूर्ण प्रशिक्षण के फर्जी तरीके से ब्लैक बेल्ट दिए जा रहे हैं…जिससे कराटे की गरिमा और खेल की साख को नुकसान पहुंच रहा है…
उन्होंने अभिभावकों और खिलाड़ियों से अपील की है कि बिना निर्धारित समय और कड़े अभ्यास के ब्लैक बेल्ट स्वीकार ना करें…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button