सक्ती
सक्ती में चलते-चलते हार्वेस्टर में आग, ड्राइवर की सुझबूझ से बची जान

लोकेशन: सक्ती, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर: लाला उपाध्याय
सक्ती जिले के फगुरम चौकी क्षेत्र के ग्राम सपिया में आज धान की कटाई के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक हार्वेस्टर में चलते-चलते अचानक आग लग गई। आग लगते ही मशीन से तेज लपटें उठीं और कुछ ही सेकंड में हार्वेस्टर पूरी तरह आग की चपेट में आ गया।

हालांकि, हार्वेस्टर का ड्राइवर समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बावजूद इसके मशीन जलकर खाक हो गई।
आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन तकनीकी फॉल्ट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और ग्रामीणों ने आग से हुए नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है।




