सूरजपुर
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर — एंबुलेंस को बना दिया सवारी गाड़ी!

लोकेशन – सूरजपुर
सूरजपुर जिले से स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा को जिम्मेदारों ने सवारी गाड़ी में बदल दिया। जन समस्या समाधान शिविर में ग्रामीणों को ले जाने के लिए एंबुलेंस का उपयोग किया गया, जो नियमों के साथ-साथ मानवता के भी विपरीत माना जा रहा है।
छोटी सी एंबुलेंस में ठूंस-ठूंसकर बैठाए गए 12 ग्रामीण
मामला बिहारपुर क्षेत्र का है, जहां जन समस्या समाधान शिविर में ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एक दर्जन लोगों को एक छोटी एंबुलेंस में बैठा दिया गया। एंबुलेंस, जिसे मरीजों की जान बचाने के लिए तैयार किया जाता है, उसे सामान्य यात्रियों की ढुलाई के लिए इस्तेमाल किया गया।
जिला प्रशासन ने किया था आयोजन
यह शिविर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया था।




