स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा खुलासा: 167 दवाओं के नमूने फेल, नकली दवाएं भी पकड़ी गईं

नई दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिसंबर 2025 में दवाओं की गुणवत्ता जांच के दौरान बड़ा खुलासा किया है। देशभर में बिक रही 167 दवाओं के नमूने मानक गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे, जिन्हें फेल घोषित किया गया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के अनुसार, इनमें 74 दवाओं के नमूने केंद्रीय ड्रग एजेंसी द्वारा और 93 नमूने राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं द्वारा फेल पाए गए।
जांच में यह सामने आया कि कई दवाएं एक या अधिक गुणवत्ता मानकों पर असफल रहीं, जिन्हें NSQ (Not of Standard Quality) श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा गाजियाबाद, अहमदाबाद, बिहार और महाराष्ट्र से कुल 7 दवाओं के नमूने नकली पाए गए, जो नामी ब्रांड्स के नाम पर बेची जा रही थीं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि नकली और घटिया दवाओं के खिलाफ यह अभियान हर महीने चलाया जाता है, ताकि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।




