छत्तीसगढ़बलरामपुर

भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र विवाद में फिर टली सुनवाई, अब 19 फरवरी को अगली पेशी

लोकेशन : बलरामपुर
संवाददाता : दयाशंकर यादव

जाति प्रमाण पत्र विवाद में फैसला टला, भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के मामले की सुनवाई 19 फरवरी तक स्थगित
एंकर :
प्रतापपुर विधानसभा से भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र से जुड़े विवाद में एक बार फिर अदालत ने सुनवाई की तिथि आगे बढ़ा दी है। इस संवेदनशील और बहुचर्चित मामले में आज चौथी बार सुनवाई हुई, लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका। अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 फरवरी की तिथि तय की है। लगातार तारीखें बढ़ने से आम जनता और विभिन्न सामाजिक संगठनों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

आज अदालत में हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपने-अपने तर्क न्यायालय के समक्ष रखे और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिवक्ताओं का कहना है कि अभी मामले में सभी बिंदुओं पर विस्तृत सुनवाई पूरी नहीं हो पाई है, जिस कारण अदालत को अगली तारीख निर्धारित करनी पड़ी।

फिलहाल भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा यह विवाद लगातार राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की निगाहें 19 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस मामले में कोई निर्णायक दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button