क्राइम
हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: महिला ने 8 साल की बेटी को चौथी मंजिल से फेंका, मौत

हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 37 वर्षीय महिला ने कथित पारिवारिक विवाद के बाद अपनी ही 8 साल की बेटी को बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार दोपहर मलकाजगिरि थाना क्षेत्र में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का रविवार रात परिवार के सदस्यों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में थी।
पुलिस ने बताया कि महिला निजी कर्मचारी है। सोमवार को वह अपनी बेटी को चौथी मंजिल पर ले गई और वहां से नीचे फेंक दिया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गहन जांच की जा रही है।




