जांजगीर-चांपा

37वें सड़क सुरक्षा माह के तहत मुलमुला में हेलमेट वितरण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – मुलमुला, जांजगीर-चांपा

37वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आज 20 जनवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में मुलमुला क्षेत्र के त्रिमूर्ति चौक पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए और हेलमेट की उपयोगिता व अनिवार्यता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक लालन पटेल यातायात और निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों से बचाव के लिए हेलमेट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि हेलमेट सिर की सुरक्षा करता है और दुर्घटना की स्थिति में जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से हेलमेट का उपयोग करें और अपने परिवारजनों व आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। साथ ही तेज गति से वाहन न चलाने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, थाना प्रभारी मुलमुला, यातायात पुलिस एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button